Breaking

11 जुल॰ 2021

बौद्ध संगीति से सम्बंधित प्रश्न | बौद्ध धर्म

बौद्ध संगीति से सम्बंधित प्रश्न | बौद्ध धर्म 

                               बौद्ध धर्म से सम्बंधित जानकारी के साथ बौद्ध संगिति  से सम्बंधित प्रश्न की ( Bodh Sangiti Question  जानकारी दी जा रही है । प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछी जाने वाली बौद्ध धर्म से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी।  

               बौद्ध संगिति से सम्बंधित प्रश्नोत्तर  वाले जो प्रश्न  पूर्व में RAS, शिक्षक, ग्रामसेवक,पटवारी,रेलवे Reet 2021 , राजस्थान पुलिस , rsmssb आदि परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं। बौद्ध धर्म से सम्बंधित गौतम बुद्ध और बौद्ध संगीति से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी यहां दी जा रही है । बौद्ध संगीति आयोजन , बौद्ध संगीति अध्यक्ष  से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी के द्वारा बहुत ही अच्छी और ज्ञानवर्धक जानकारी साझा करने का प्रयास किया गया है।  

  बौद्ध संगीति से सम्बंधित प्रश्न | Bodh Sangiti Questions | बौद्ध धर्म 

bodh sangiti question
बौद्ध संगीति प्रश्न उत्तर 
1. प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ ?
 राजगृह।

2. प्रथम बौद्ध संगीति किस शासक के समय हुई ?

           अजातशत्रु।

3. द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किस स्थान पर हुआ ?
             वैशाली। 

4. द्वितीय बौद्ध संगीति किस शासक के समय हुई ?

       कालाशोक।

5. तृतीय बौद्ध संगीति किस शासक के समय  हुई ?

⇒         अशोक।

6. तृतीय बौद्ध संगीति किस स्थान पर आयोजित हुई ?

        • पाटलिपुत्र।

7. चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन किस स्थान पर हुआ?

      • कुंडलवन (कश्मीर)

8. चतुर्थ बौद्ध संगीति किस शासक के समय हुई?

       
कनिष्क।

9. प्रथम बौद्ध संगीति का अध्यक्ष कौन था ?
      महा कश्यप।

10.. द्वितीय बौद्ध संगीति का अध्यक्ष कौन था ?
      - साबकमीर।

11. तृतीय बौद्ध संगीति का अध्यक्ष कौन था ?
       मोगलीपुत्र तिस्स।

12. चतुर्थ बौद्ध संगीति का अध्यक्ष कौन था ?
     वसुमित्र।

13. चतुर्थ बौद्ध संगीति का उपाध्यक्ष कौन था ?
     अश्वघोष।

14. सिंधु घाटी सभ्यता में बंदरगाह के अवशेष कहां मिले ?
       लोथल गुजरात में।

15. दीन ए इलाही धर्म के प्रवर्तक कौन थे ?
         मुगल सम्राट अकबर।

16. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे ?
       महात्मा बुद्ध 

17. बौद्ध धर्म की स्थापना किसने की थी ?
        महात्मा बुद्ध ने 


18. महात्मा बुद्ध  बचपन का क्या नाम था ?
               सिद्धार्थ 

19. महात्मा बुद्ध को ज्ञान कहां प्राप्त हुआ था ?
       बोध गया ( बिहार ) में  निरंजना / फाल्गु नदी के किनारे 

20  महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया ?
         सारनाथ में

21. महात्मा बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश कहां दिए ?
               श्रावस्ती में 
22 .  महात्मा बुद्ध ने उपदेश किस भाषा  में दिए ?
        पाली भाषा में 

23. महात्मा बुद्ध की पत्नी का क्या नाम था ?

             यशोधरा

24. गौतम बुद्ध के पुत्र का क्या नाम था ?

         राहुल

25. महात्मा बुद्ध द्वारा उपदेश देने की घटना को क्या कहा जाता है ?

          धर्म चक्र प्रवर्तन

26. बौद्ध धर्म को अपनाने वाली प्रथम महिला कौन थी ?

           प्रजापति गौतमी

27. भारत से बाहर बौद्ध धर्म का प्रचार करने का श्रेय किस राजा को जाता है ?

सम्राट अशोक को

28. अशोक को बौद्ध धर्म में किसने दीक्षित किया था ?

मोगलीपुत्त तिस्स ने

29. महात्मा बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण सबसे अधिक किस शैली में किया गया था ?

गांधार शैली में।

30. महात्मा बुद्ध की मृत्यु की घटना को क्या नाम दिया गया है ?

महापरिनिर्वाण ।

👉 बौद्ध धर्म का महायान और हीनयान में विभाजन किस बौद्ध संगीति के समय हुआ ?

चतुर्थ बौद्ध संगीति के दौरान।

👉 गौतम बुद्ध के गृह त्याग से संबंधित कौन सा प्रतीक है ?

घोड़ा

👉 गौतम बुद्ध के निर्वाण से संबंधित चिह्न कौन सा है ?

बोधि वृक्ष ।

👉  गौतम बुद्ध के पिता का क्या नाम था ?

सुद्धोधन

👉 गौतम बुद्ध की माता का क्या नाम था ?

माया देवी।

  👉 बुद्ध ने अपना प्रथम गुरु किसे बनाया था ?

आलार कलाम ।

👉 बौद्ध धर्म के त्रिरत्न कौन-कौन से हैं ?

बुद्ध , धम्म और संघ ।

👉 महात्मा बुद्ध ने किस की प्रमाणिकता को स्पष्ट रूप से नकार दिया था ?

वेदों की।

 👉  बौद्ध काल के दौरान वाराणसी की प्रसिद्धि का क्या कारण था ?

हाथी दांत के लिए।


  1. सांसारिक दुखों से द्रवित होकर सिद्धार्थ ने कब गृह त्याग कर दिया था ?


29 वें वर्ष में  

  1. गृह त्याग के पश्चात सिद्धार्थ ने किस नदी के किनारे सिर मुंडवा कर भिक्षुओं के वस्त्र धारण किए थे ?


अनोमा नदी के किनारे 

  1. सिद्धार्थ के घोड़े का क्या नाम था ?


कन्थक 

  1. सिद्धार्थ के सारथी का क्या नाम था ?


छन्दक / चन्ना  

  1. बुद्ध के प्रधान शिष्य और सर्वाधिक प्रिय शिष्य का क्या नाम था ?


महात्मा बुद्ध के प्रधान शिष्य का नाम उपाली तथा सर्वाधिक प्रिय शिष्य का नाम आनंद था।


     
 👉  गौतम बुद्ध / सिद्धार्थ का जन्म कहां हुआ था ?
          
         नेपाल स्थित कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर। 

👉  महात्मा बुद्ध ने  पांच ब्राह्मणों को अपना शिष्य कहां पर बनाया था ?

       उरुवेला में। 

👉  बुद्ध ने कितने वर्ष की आयु में गृह त्याग किया था ?

    29 वर्ष की आयु में। 

👉  चार आर्य सत्य कौन - कौन से हैं ?

        दुःख , दुःख समुदाय , दुःख निरोध  ,  दुःख निवारक अष्टांगिक मार्ग  

👉    लाइट ऑफ़ एशिया Light Of Asia  किसे  कहा जता है ?  

          महात्मा बुद्ध को। 

                                     
 आशा है बौद्ध धर्म से सम्बंधित और बौद्ध संगीति से सम्बन्धित प्रश्न Bodh Dharm and Bodh Sangiti Question से सम्बंधित जानकारी आप सभी को अच्छी लगी है। अपने SATHIYON KE साथ अवश्य शेयर करें।  

कोई टिप्पणी नहीं: