Breaking

14 अग॰ 2021

ब्रह्मांड से संबंधित प्रश्न उत्तर | Universe Question In Hindi

ब्रह्मांड से संबंधित प्रश्न उत्तर -

आज के इस लेख में ब्रह्माण्ड से सम्बन्धित प्रश्न उत्तर की जानकारी देने का प्रयास किया गया है। आसमान में दिखाई देने वाले तारों के विभिन्न समूहों को तारामंडल , नक्षत्र मंडल तथा अन्य भी कई नामों से जाना जाता रहा है। इस लेख के माध्यम से आज ब्रह्मांड , अंतरिक्ष , आकाशगंगा , खगोलीय पिंड से संबंधित जानकारी प्रश्न उत्तर के माध्यम से दी जाने का प्रयास किया गया है। ब्रह्माण्ड से सम्बन्धित प्रश्न उत्तर Universe Related Question In Hindi की जानकारी प्रतियोगी परीक्षा के लिए होना जरूरी है।
ब्रह्मांड से संबंधित प्रश्न उत्तर
ब्रह्मांड से संबंधित प्रश्न उत्तर

 ब्रह्मांड से संबंधित प्रश्न उत्तर -

ब्रह्मांड  ( Universe ) से संबंधित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से इस प्रकार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं -

प्रश्न 👉  खगोलीय पिंड किसे कहते हैं ?

उत्तर - आकाश में फैले हुए तारे उल्का ग्रह उपग्रह धूमकेतु आदि जिनमें हमारी पृथ्वी सूर्य एवं चंद्रमा को भी शामिल किया जाता है, यह सभी खगोलीय पिंड कहलाते हैं। खगोलीय पिंडों को आकाशीय पिंड भी कहते हैं।

प्रश्न - खगोलीय पिंड किन - किन पदार्थों से बने होते हैं ?

उत्तर - खगोलीय पिंड ठोस , द्रव एवं गैसीय पदार्थों से बने होते हैं।

प्रश्न - अंतरिक्ष किसे कहते हैं ?

उत्तर आकाशीय पिंड अनंत आसमान में बिखरे हुए दिखाई देते हैं। इस असीम आसमान को ही अंतरिक्ष कहा जाता है।
  • नक्षत्र मंडल किसे कहते हैं ?
तारों के छोटे समूह को नक्षत्र मंडल कहा जाता है।

  • ब्रह्मांड किसे कहते हैं ?
अनेक आकाशगंगाओं के समूह को ब्रह्मांड कहा जाता है।

  • आकाश गंगा किसे कहा जाता है ?
तारों के अवशेष , धूल कणों का जमाव का एक विशाल संग्रह है जो गुरुत्वाकर्षण के कारण एक- दूसरे से बंधा हुआ प्रतीत होता है। आकाशगंगा मुख्य रूप से असंख्य तारों का समूह है।

  • आकाश गंगा को अन्य किन नामों से जाना जाता है ?

आकाशगंगा को क्षीर मार्ग , गैलेक्सी , मंदाकिनी, मिल्की - वे आदि नामों से भी जाना जाता है ।

  • दो आकाशगंगाओं के नाम बताइए ?
एरावत और अर्सा माइनर ।
  • सूर्य की रासायनिक संरचना में सर्वाधिक प्रतिशत  किसका है ?
हाइड्रोजन गैस का 71 प्रतिशत लगभग। 
  • खगोलीय पिंड प्रमुख रूप से कौन सी गैसों से बने होते हैं ?
हाइड्रोजन एवं हीलियम गैसों के बराबर मिश्रण से।

  • प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है ?
दूरी का।

  • प्रकाश वर्ष किसे कहते हैं ?
1 वर्ष की अवधि में प्रकाश द्वारा प्रति सेकंड की गति से तय की गई दूरी को प्रकाश वर्ष कहते हैं ।

  • धूमकेतु किसे कहा जाता है ?

पुच्छल तारे को ही धूमकेतु के नाम से जाना जाता है। तारों का ऐसा समूह है जिनके पूंछ होती है। पुच्छल तारे का सिर हमेशा सूर्य की तरफ तथा पूंछ विपरीत दिशा में ही रहती है। यह सूर्य के चारों ओर एक निश्चित पथ पर परिक्रमा करता रहता है ।

  • सर्वाधिक चर्चित पुच्छल तारा कौन सा है ?
हैली पुच्छल तारा ।

  • हैली पुच्छल तारा कितने वर्ष बाद दिखाई देता है ?
76 वर्ष बाद। अंतिम बार 1986 में देखा गया था।

  • भोर का तारा किस ग्रह को कहा जाता है ?
शुक्र ग्रह को।

  • ध्रुव तारे ( Pole Star ) से किस दिशा की जानकारी होती है ?

उत्तर दिशा की ।

  • ब्रह्मांड की उत्पत्ति से संबंधित सर्वमान्य सिद्धांत कौन सा है ?
बिग बैंग सिद्धांत ( Big Bang theory ) ।

  • बिग बैंग सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे ?
एलेग्जेंडर फ्रीडमैन ।

  • ब्रह्मांड प्रसारित हो रहा है । सर्वप्रथम यह प्रमाण किसने प्रस्तुत किया ?
एडविन हब्बल ने ।

  • " पृथ्वी पूरे ब्रह्मांड का केंद्र है"। यह कथन किसका है ?
टॉलेमी का।
  • ब्रह्मांड के अध्ययन को किस नाम से जाना जाता है ?
Cosmology ( कॉस्मोलॉजी )।

  • ब्रह्मांड का अस्तित्व कितने वर्ष पुराना माना जाता है ?
13 अरब वर्ष पुराना।

आशा है प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित संक्षिप्त जानकारी के लिए ब्रह्मांड से संबंधित प्रश्न उत्तर ( Universe Related Question ) की जानकारी आपको अवश्य पसंद आई है। कृपया अपने साथियों के साथ अवश्य शेयर करें। ऐसी ही जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे ईमेल नोटिफिकेशन के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। 

लेख में ब्रह्माण्ड से सम्बंधित प्रश्न Brahamand se sambandhit prashan की जानकारी में किसी प्रकार की कमी या अशुद्धि रह जाती है तो इसके लिए आप हमें अवश्य सूचित करें ताकि इसमें सुधार किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: