Breaking

7 जुल॰ 2021

अक्षांश और देशांतर रेखा से सम्बंधित प्रश्न उत्तर - Latitude And Longitude

अक्षांश और देशांतर रेखा से सम्बंधित प्रश्न उत्तर - Latitude And Longitude 


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्षांश व देशांतर रेखाओं से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं। इसलिए आज अक्षांश ( Latitude ) व देशांतर ( Longitude ) रेखाओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी दी जा रही है।  अक्षांश क्या है ? देशांतर रेखा क्या है ? अक्षांश और देशांतर में क्या अंतर होता है ? Akshansh अक्षांश और Deshantar देशान्तर से सम्बंधित Question  Answer  इस प्रकार से हैं -

अक्षांश और देशांतर रेखा से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -
 
प्रश्न 1. अक्षांश रेखा की पहचान कैसे की जाती है?

उत्तर - अक्षांश रेखा एक काल्पनिक रेखा है जो पूर्व से पश्चिम में पृथ्वी के समानांतर वृत्ताकार रूप में बनी हुई हैं।

प्रश्न 2. कटिबंध किसे कहते हैं ?

उत्तर - दो रेखाओं के मध्य स्थित भूभाग को कटिबंध कहा जाता है।

प्रश्न 3. सबसे बड़ा वृत बनाने वाली अक्षांश रेखा का क्या नाम है ?

उत्तर - विषुवत रेखा ।

प्रश्न 4. भूमध्य रेखा किसे कहा जाता है ?

उत्तर - जीरो डिग्री अक्षांश पर खींची गई रेखा भूमध्य रेखा कहा जाता है। इस रेखा को विषुवत रेखा के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 5. भूमध्य रेखा या विश्वत रेखा कितने देशों से होकर गुजरती है ?

उत्तर - भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा 13 देशों से होकर गुजरती है। 
प्रश्न 6. मकर रेखा कितने देशों से होकर गुजरती है ?

उत्तर - 12 देशों से ।

प्रश्न 7. कर्क रेखा कितने देशों से होकर गुजरती है ?

उत्तर - 20 देशों से ।

 Also Read 👇 Click Here

                    पृथ्वी की गतियां से संबंधित प्रश्न


प्रश्न 8. कर्क रेखा को किस प्रकार से समझा जा सकता है ?

उत्तर - 23.5 डिग्री स्थित अक्षांश रेखा जो उत्तरी गोलार्ध में स्थित होती है उसे कर्क रेखा के नाम से जाना जाता है । अर्थात स 23.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा को कर्क रेखा के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 9. मकर रेखा किसे कहते हैं ?

उत्तर - 23.5 डिग्री दक्षिणी अक्षांश को मकर रेखा कहा जाता है। यह दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।

प्रश्न 10. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा किसे कहा जाता है ?

उत्तर -  180 डिग्री देशांतर रेखा को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के नाम से जाना जाता है।


11. ग्रीनवीच रेखा किसे कहते हैं ?

उत्तर - 0 डिग्री डिग्री देशांतर रेखा को ग्रीनवीच रेखा कहते हैं। प्रधान देशांतर रेखा के नाम से भी जानी जाती है। 
12. संसार का समय निर्धारक रेखा कौन सी है?

उत्तर -ग्रीनवीच रेखा ।


akshansh and deshantar rekha 


13. पृथ्वी पर सबसे लंबा दिन दक्षिणी गोलार्द्ध में कब होता है ?

        22 दिसम्बर को।

14. पृथ्वी पर सबसे छोटी रात दक्षिणी गोलार्द्ध में कब होती है?

      22 दिसंबर को।

15. पृथ्वी का अपने अक्ष पर कितने डिग्री का झुकाव है ?

     23.5 डिग्री।

16. पृथ्वी अपने कोण पर कितने डिग्री झुकी हुई है ?

      66.5 डिग्री।

17. सूर्य कर्क रेखा पर लंबवत कब चमकता है ?

        21 जून को।

18. उत्तरी गोलार्ध में दिन की लंबाई सबसे अधिक किस दिन रहती है ?

      21 जून को।

19. सूर्य मकर रेखा पर लंबवत कब चमकता है ?

        22 दिसंबर को।

20. विषुव से क्या तात्पर्य है ?

     दिन रात की अवधि समान होना।

21. उपसौर किसे कहते हैं ?

       पृथ्वी जब सूर्य के अत्यधिक पास होती है तो इसे उपसौर कहते हैं। ऐसी स्थिति 3 जनवरी को होती है।

22. अपसौर किसे कहते हैं ?

       पृथ्वी जब सूर्य से अधिकतम दूरी पर स्थित होती है तो इसे अपसौर कहते हैं। ऐसी स्थिति 4 जुलाई को होती है।

23. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को यदि पूर्व से पश्चिम की ओर पार किया जाता है तो क्या होता है ?

        1 दिन बढ़ जाता है।

24. भूमध्य रेखा कितने देशों से होकर गुजरती है ?

        13 देशों से ।

25. कर्क रेखा कितने देशों से होकर गुजरती है ?

       20 देशों से ।

26. मकर रेखा कितने देशों से होकर गुजरती है ?

       12 देशों से।

27. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?

       8 राज्यों से ।

28. ग्रीनवीच रेखा लंदन के किस शहर से होकर गुजरती है ?

      ग्रीनवीच शहर से।

  29.अक्षांश रेखाओं में सबसे बड़ी रेखा को किस नाम से जाना जाता है ?

      विषुवत रेखा / भूमध्य रेखा / 0 डिग्री अक्षांश रेखा

30. पृथ्वी पर कितने गोलार्द्ध हैं ?

      दो गोलार्द्ध । उत्तरी गोलार्द्ध और दक्षिणी गोलार्द्ध।

31. दोनों गोलार्द्ध में दिन-रात की अवधि समान होती है किस नाम से जानी जाती है ?

      विषुव नाम से ।

32. अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या कितनी है ?

   181 भूमध्य रेखा को मिलाकर  90+90+01 =181 

33.  दो अक्षांशों के मध्य की दूरी कितनी होती है ?

      111 किमी। 

34. भारतीय प्रामाणिक समय ग्रीनविच माध्य समय से कितना आगे है ?

      5 घंटा 30 मिनट। 

प्रश्न 35.  देशांतर रेखाओं की कुल संख्या कितनी है ?

     उत्तर       360  

प्रश्न 36. अक्षांश और देशांतर रेखाओं में क्या अंतर है ?

उत्तर - पूर्व से पश्चिम की और खींची जाने वाली काल्पनिक रेखाओं को अक्षांश रेखा और उत्तर से दक्षिण की और खींची जाने वाली काल्पनिक रेखाएँ देशान्तर रेखा कहलाती हैं। 

प्रश्न 37.  कर्क रेखा और मकर  रेखा के मध्य कितने अक्षांश का अंतर है ?
 उत्तर -   भूमध्य रेखा से  23.5 डिग्री उत्तर में कर्क रेखा  और 23.5 डिग्री दक्षिण में  मकर रेखा स्थित होने के कारण कुल 47 डिग्री अक्षांश का अन्तर है।  

प्रश्न 38. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी किस नाम से जानी जाती है ?

उत्तर - गोरे। 

प्रश्न 39 पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव को मिलने वाली रेखाओं का क्या नाम है ?

उत्तर - देशान्तर रेखा। 

प्रश्न 40. पृथ्वी को दो भागों में बांटने वाली काल्पनिक रेखा का क्या नाम है ?

उत्तर - भूमध्य रेखा। 

प्रश्न 41 भारत का मानक  समय किस देश के  समय के समान है ?

उत्तर  श्रीलंका के समान। 

प्रश्न 42 ध्रुवों पर दिन रात की अवधि कितनी होती है ?
  उत्तर -  6 माह दिन और 6 माह रात होती है। 

प्रश्न 43 भूमध्य रेखा से उत्तर या दक्षिण में दिए गए स्थान की कोणीय दूरी को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर  अक्षांश रेखा। कोणीय दूरी का मान भूमध्य रेखा से मापा जाता है। 

अक्षांश व देशांतर से संबंधित ( Latitude And Longitude ) महत्वपूर्ण जानकारी -

ग्रीनविच रेखा लंदन के ग्रीनविच शहर से गुजरने के कारण ही इसका नाम ऐसा रखा गया है।विश्वत रेखा पर दो देशांतर के मध्य अधिकतम दूरी 111 पॉइंट 32 किलोमीटर होती है एवं ध्रुव पर न्यूनतम दूरी 0 किलोमीटर होती है। प्रिय तिथि रेखा को पूर्व से पश्चिम की ओर पार करने पर 1 दिन बढ़ जाता है। इसके विपरीत पश्चिम से पूर्व की तरफ जाने पर 1 दिन घट जाता है।

एक देशांतर पार करने में 4 मिनट का समय लगता है। 1 डिग्री देशांतर रेखा 4 मिनट को प्रदर्शित करती है। अक्षांश रेखाओं से किसी प्रदेश की स्थिति एवं ताप कटिबंधों का निर्धारण होता है।
अक्षांश रेखाओं के द्वारा जलवायु का निर्धारण भी किया जाता है। भारत और श्रीलंका का मानक समय एक समान है।

आशा है अक्षांश व देशांतर से सम्बन्धित प्रश्न उत्तर सम्बंधित जानकारी ( Akshansh aur Deshantar Rekha Question Answer ) अवश्य ही अच्छी लगी है साथियों के साथ शेयर करना ना भूलें। अक्षांश और देशान्तर रेखा की महत्त्वपूर्ण जानकारी से आप अवश्य ही लाभान्वित हुए हैं।  नोटिफिकेशन के माध्यम से हमारे साथ भी जुड़कर नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
 

कोई टिप्पणी नहीं: