Breaking

5 अग॰ 2021

पृथ्वी की गतियां से संबंधित प्रश्न -

पृथ्वी की गतियां से संबंधित प्रश्न । Motion Of The Earth Question


पृथ्वी की गतियां से संबंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। इसलिए आज इस लेख में पृथ्वी की गतियों ( Motion Of The Earth ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न जिनमें पृथ्वी की गतियां , लीप वर्ष, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, उपसौर तथा अपसौर , उपभू तथा अपभू आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। पृथ्वी की गतियां से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न इस प्रकार हैं - 
पृथ्वी की गतियां से संबंधित प्रश्न
पृथ्वी की गतियां से संबंधित प्रश्न


पृथ्वी की गतियां से संबंधित प्रश्न -

👉 पृथ्वी किसे कहते हैं ?

सौरमंडल का ऐसा विशिष्ट ग्रह जिस पर जीवन पाया जाता है साथ ही जिस पर हम रहते हैं उस ग्रह को पृथ्वी कहा जाता है।

👉 पृथ्वी का लघु रूप में वास्तविक प्रतिरूप क्या कहलाता है ?

ग्लोब ।

👉 पृथ्वी की परिधि कितनी है ?

पृथ्वी की परिधि 40075 किलोमीटर है।

👉 पृथ्वी पर कितने ध्रुव होते हैं ?

दो ध्रुव । उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव।

👉 पृथ्वी का ध्रुवीय का व्यास कितना है ?

12714 किलोमीटर।

👉 पृथ्वी का अक्ष किसे कहते हैं ?

पृथ्वी के दोनों ध्रुवों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के केंद्र से गुजरती है और जिसके सहारे पृथ्वी एक बार घूमकर चक्कर पूरा करती है उसे पृथ्वी का अक्ष कहते हैं।

👉 पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने डिग्री झुकी हुई है ?

साढे़ 23 डिग्री ।

👉 पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह कौनसा है ?

चंद्रमा।

👉 पृथ्वी की कक्षा या भूकक्ष क्या होता है ?

पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है उस अंडाकार पथ को पृथ्वी की कक्षा या भूकक्ष कहते हैं।

👉 पृथ्वी की कितनी गतियां होती हैं ?

दो गतियां।

👉 पृथ्वी की दो गतियां कौन-कौन सी हैं ?

दैनिक गति और वार्षिक गति । दैनिक गति को घूर्णन या परिभ्रमण के नाम से भी जाना जाता है। वार्षिक गति को परिक्रमण गति के नाम से भी जाना जाता है।

👉 पृथ्वी अपने अक्ष पर किस दिशा में घूमती है ?

पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है।

👉 पृथ्वी अपना एक घूर्णन कितने समय में पूरा करती है ?

23 घंटे 56 मिनट एवं 4.09 सेकंड में लगभग ।

👉 दिन रात कैसे बनते हैं ?

पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण दिन रात का निर्माण होता है ।

👉 पृथ्वी के घूर्णन के कारण कौन सा बल उत्पन्न होता है ?

अपकेंद्रीय बल ।

👉 पृथ्वी की परिक्रमण गति क्या है ?

पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमने के साथ-साथ अपनी कक्षा में सूर्य की परिक्रमा भी करती है। सूर्य की एक परिक्रमा पूर्ण कर लेने की गति को पृथ्वी की परिक्रमण गति कहते हैं।

Also Read 👇👇


👉 पृथ्वी सूर्य के चारों ओर एक चक्कर कितने समय में पूरा कर लेती है ?

365 दिन 6 घंटे में लगभग।

👉 उपसौर क्या होता है ?

पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करते हुए वर्ष में एक बार सूर्य की जब सबसे निकटतम होती है तो इस स्थिति को उपसौर कहा जाता है।

👉 उपसौर की स्थिति किस दिन होती है ?

दक्षिणायन में 3 जनवरी को उपसौर की स्थिति रहती है।

⇒  अपसौर किसे कहते हैं ?

पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करते हुए वर्ष में एक बार सूर्य से सबसे अधिकतम दूरी स्थित होती है तो इस स्थिति को अपसौर कहा जाता है।

⇒ अपसौर की स्थिति कब होती है ?

उत्तरायण में 4 जुलाई को यह स्थिति बनती है।

⇒ उपभू क्या होता है ?

 जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है तो ऐसी स्थिति उपभू कहलाती है।

⇒ अपभू की स्थिति क्या होती है ?

जब चंद्रमा पृथ्वी से अधिकतम दूरी पर स्थित होता है यह स्थिति अपभू कहलाती है।

पृथ्वी की घूर्णन गति के दो प्रभाव बताइए ?

दिन रात का बनना 

दैनिक ज्वार भाटा में समय का अंतर होना।

पृथ्वी की परिक्रमण गति के प्रभाव लिखिए।

ऋतु परिवर्तन

ग्रहण

चंद्र कलाएं (शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष का बनना )

दिन और रात की लंबाई में अंतर होना।

अयन  वृतों का निर्धारण। 

ध्रुव वृतों का निर्धारण। 

⇒ दिन और रात की अवधि सदैव कहां पर बराबर रहती है ?

विषुवत रेखा पर। विषुवत रेखा को भूमध्य रेखा के नाम से भी जाना जाता है।

⇒ सूर्य कर्क रेखा पर सीधा कब चमकता है ?

21 जून को।

⇒  सूर्य मकर रेखा पर लंबवत कब चमकता है ?

22 दिसंबर को ।

⇒ पृथ्वी दिन किसे कहा जाता है ?

पृथ्वी के घूर्णन समय काल को।

⇒ लीप वर्ष किसे कहते हैं ?

जिसमें 366 दिन होते हैं लीप वर्ष कहलाता है। सामान्य जिस वर्ष फरवरी माह में 29 दिन होते हैं वह लीप वर्ष होता है।

⇒  लीप वर्ष को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

अधिवर्ष नाम से ।

⇒ लीप वर्ष कितने वर्ष बाद आता है ?

4 वर्ष बाद।

⇒  विषुवत रेखा से जैसे-जैसे ध्रुव की ओर बढ़ा जाता है तो क्या होता है ?

दिन और रात की अवधि का अंतर भी बढ़ता जाता है।

👉 दिन रात  का बनना पृथ्वी की किस गति के कारण होता है ?

पृथ्वी की घूर्णन या परिभ्रमण गति के कारण। 

👉 ऋतु परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता होता है ?

 पृथ्वी की परिक्रमण गति के कारण। 

⇒ चंद्र ग्रहण किस तिथि को होता है ?

पूर्णिमा को।

⇒ सूर्य ग्रहण किस तिथि को होता है ?

अमावस्या तिथि को।

⇒ चंद्र ग्रहण कब होता है ?

जब पृथ्वी सूर्य एवं चंद्रमा के बीच स्थित होती है ।

⇒  सूर्य ग्रहण कब होता है ?

जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है।

⇒  कृष्ण पक्ष क्या होता है ?

पूर्णिमा से लेकर अमावस्या तक की समय अवधि को कृष्ण पक्ष कहा जाता है।पक्ष में चंद्रमा कब प्रकाशित भाग प्रतिदिन घटता जाता है।

⇒ शुक्ल पक्ष क्या होता है ?

अमावस्या की तिथि से लेकर पूर्णिमा की तिथि तक की समयावधि को शुक्ल पक्ष कहा जाता है। शुक्ल पक्ष में चंद्रमा का प्रकाशित भाग प्रतिदिन बढ़ता जाता है।

⇒ ''पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है। '' यह कथन किसने कहा है ?

वराह मिहिर ने।

⇒ चंद्रमा एक माह में पृथ्वी के साथ कितनी बार समकोण की स्थिति बनाता है ?

दो बार ।

आशा है पृथ्वी की गतियां ( Earth Movement Question ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर से संबंधित जानकारी अवश्य ही आपको अच्छी लगी है। अपने साथियों के साथ अवश्य शेयर करें।आप हमारे ईमेल नोटिफिकेशन के माध्यम से भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं ताकि नवीनतम जानकारी आपको मिलती रहे।