Breaking

15 अक्तू॰ 2020

राजस्थान की बैराठ सभ्यता -

राजस्थान की बैराठ सभ्यता | Rajasthan Bairath Sabhyata


राजस्थान की बैराठ की सभ्यता ( Bairath ki sabhyta ) जयपुर जिले के प्राचीन विराटनगर से सम्बंधित है। राजस्थान की प्रमुख प्राचीन सभ्यता और पुरातत्त्व  स्थलों में बैराठ ( विराटनगर )  की सभ्यता का भी विशेष महत्व है। आज इस लेख में Rajasthan Ki Bairath Sabhyata | राजस्थान की बैराठ सभ्यता  की जानकारी दी जा रही है। 

राजस्थान की बैराठ सभ्यता का केंद्र बाणगंगा नदी का मुहाना माना गया है। बैराठ की सभ्यता एक प्रकार से पूर्ण ग्रामीण सभ्यता थी ।

 प्राचीन मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर जो वर्तमान में यह स्थान बैराठ नाम से जाना जाता है। प्राचीन विराटनगर ( बैराठ ) राजस्थान के जयपुर जिले की शाहपुरा उपखंड में स्थित है।


विराटनगर में स्थित बीजक की पहाड़ियों , भीमजी की डूंगरी तथा महादेवजी की डूंगरी आदि स्थानों पर बैराठ  सभ्यता का उत्खनन कार्य किया गया था। बैराठ  ( विराटनगर ) सभ्यता का उत्खनन कार्य प्रथम बार दयाराम साहनी द्वारा 1936 - 37 में किया गया था। बैराठ की सभ्यता को विराटनगर नाम से भी जाना जाता है ।


बैराठ की सभ्यता
बैराठ की सभ्यता 


इसके पश्चात विराटनगर सभ्यता का फिर से सर्वेक्षण किया जाकर उत्खनन का कार्य 1962- 63 में पुरातत्व के विज्ञ कैलाश दीक्षित और नीलरत्न बनर्जी के द्वारा किया गया। 

विराटनगर की सभ्यता से खुदाई करने पर मौर्यकालीन सभ्यताओं के अवशेष प्राप्त हुए हैं। यहां लोहे के उपकरण भी उत्खनन में मिले हैं। विराटनगर की सभ्यता से ही सम्राट अशोक का शिलालेख भाब्रू नामक पहाड़ी से भाब्रू शिलालेख उत्खनन में प्राप्त हुआ है।

 अशोक द्वारा इस अभिलेख में संघ तथा बौद्ध धर्म के प्रति आस्था का भाव प्रकट किया गया है । बैराठ से प्राप्त दो स्तंभ लेख भी प्राप्त हुए हैं जो सम्राट अशोक की ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण हैं। 

भाब्रू शिलालेख में अशोक ने अपने आपको मगध का राजा कहा है। यहां से प्राप्त स्तंभ लेखों में बुद्ध , धम्म , तथा संघ नामक 3 शब्द  ब्राह्मी लिपि में  लिखे हुए मिले हैं। 

बैराठ सभ्यता से मौर्यकालीन सभ्यता  , बौद्धकालीन  तथा मध्यकालीन सभ्य्ता के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं। सम्राट अशोक के बोद्ध धर्म से संबंध की जानकारी भी इस सभ्यता के अवशेषों से प्राप्त होती है  ।

वर्तमान में विराट नगर से प्राप्त सम्राट अशोक के स्तंभ लेख कोलकाता संग्रहालय में सुरक्षित रखे गए हैं। विराटनगर की सभ्यता से ही बौद्ध संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं। भारत के सबसे प्राचीन सिक्के जिन्हें आहत या पंचमार्क सिक्के भी कहा जाता है आदि भी विराट नगर की सभ्यता से प्राप्त हुए हैं। 



विराट नगर की सभ्यता से ही 1999 में बीजक की पहाड़ी से बोध मंदिर के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इन अवशेषों को भारत में सर्वप्रथम मंदिर के प्राप्त अवशेष के रूप में देखा गया है।

तीर्थ यात्रियों का राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग संभवतः 638 ई. पू. में हर्षवर्धन के शासनकाल में यहां भारत आया था।  बैराठ  की सभ्यता कस्बे का विराटनगर  नाम से महाभारत में भी कई बार उल्लेख हुआ है।

बैराठ सभ्यता से यह जानकारी भी प्राप्त होती है महाभारत काल में पांडवों ने अपना अज्ञातवास विराटनगर में ही व्यतीत किया था। प्राचीन समय में मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर ही थी। मत्स्य जनपद के राजा विराट की यहां पर पांडवों ने अपने अज्ञातवास के अंतिम दिनों में एक वर्ष यहां  व्यतीत किए थे।

यहां स्थित बीजक  की पहाड़ियों, भीमजी की डूंगरी एवं गणेश डूंगरी के उत्खनन में शंख लिपि के प्रमाण भी बहुतायत से प्राप्त हुए हैं। बैराठ के  उत्खनन के दौरान विभिन्न आकार की ईंटें भी प्राप्त हुई हैं। इन ईंटों का उपयोग मठों, स्तूपों तथा मंदिरों को बनवाने के साथ चबूतरो में भी किया गया था। यहां से प्राप्त अधिकांश ईंटों की लंबाई-चौड़ाई तथा मोटाई लगभग 78 * 40 * 8 सेंटीमीटर है।

भीमसेन की डूंगरी में एक गड्ढा है इसमें पानी भरा रहता है इसे भीमताल कहते हैं। विराटनगर के मध्य में अकबर ने भी एक टकसाल खोली थी। इस टकसाल में अकबर , जहांगीर तथा शाहजहां के शासनकाल में तांबे के सिक्के ढाले जाने का कार्य किया जाता था।

वर्तमान में बैराठ राजस्थान की राजधानी जयपुर से 85 किलोमीटर दूर लगभग बसा हुआ है। बीजक की पहाड़ी से कैप्टन बर्ट के द्वारा भाब्रू शिलालेख की खोज की गयी थी । राजस्थान में प्राप्त बौद्ध सभ्यता और संस्कृति के अवशेष बैराठ सभ्यता से सम्बंधित हैं ।

यह भी जानें -👉 राजस्थान के प्रमुख जनपद  प्रतियोगी परीक्षा से सम्बंधित 

 Rajasthan Ki Bairath Sabhyta | बैराठ की सभ्यता के प्रश्नोत्तर -


1. बैराठ की सभ्यता की खोज किसके द्वारा की गयी थी ?

सही उत्तर - दयाराम साहनी द्वारा 

2. अशोक का भाब्रू शिलालेख किस सभ्यता स्थल से प्राप्त हुआ है ?

सही उत्तर - विराटनगर ( बैराठ ) स्थित बीजक की पहाड़ियों से 

3. राजस्थान की सभ्यता का स्थल विराटनगर किस जिले में स्थित है ?

सही उत्तर - जयपुर 

4. बीजक की पहाड़ियों का संबंध किस सभ्यता से है ?

सही उत्तर - बैराठ की सभ्यता से  

5. मौर्य सभ्यता के प्रमाण किस सभ्यता से सम्बंधित हैं ?

सही उत्तर - बैराठ की सभ्यता से 


इस प्रकार आज राजस्थान की बैराठ की सभ्यता  ( Rajasthan Ki  Bairath Sabhyta  ) के बारे में जानकारी दी गयी है। जानकारी कैसी है  कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताएं । बैराठ सभ्यता जो ग्रामीण सभ्यता थी की जानकारी आपको अवश्य पसंद आयी है ।

3 टिप्‍पणियां:

Hk ने कहा…

Good post
RAJASTHAN GK

netfandu ने कहा…

this is very very informative article. kindly visit www.rajasthangkquiz.com for more information.

Unknown ने कहा…

amazing ! wow ,! it's very useful for every compitition. carry on