Breaking

16 अग॰ 2021

वैदिक सभ्यता और संस्कृति से संबंधित प्रश्न -

वैदिक सभ्यता और संस्कृति से संबंधित प्रश्न -

वैदिक सभ्यता और संस्कृति से संबंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हमेशा  पूछे जाते हैं। इसलिए आज वैदिक सभ्यता और संस्कृति से सम्बंधित प्रश्न के माध्यम से महत्त्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। आर्यों से सम्बंधित वैदिक सभ्यता मूलतः ग्रामीण सभ्यता थी। वैदिक सभ्यता को वैदिक और उत्तर वैदिक सभ्यता नामक दो भागों में बांटा गया है।

वैदिक सभ्यता और संस्कृति से संबंधित प्रश्न
वैदिक सभ्यता और संस्कृति से संबंधित प्रश्न

 वैदिक सभ्यता और संस्कृति से संबंधित प्रश्न -

प्रश्न - वैदिक सभ्यता का विकास किस सभ्यता के पतन के बाद हुआ ?

उत्तर - सिंधु सभ्यता के पतन के बाद। 

प्रश्न - वैदिक सभ्यता की जानकारी का प्रमुख स्रोत क्या है ?

उत्तर - वेद 

प्रश्न - वैदिक सभ्यता के निर्माता कौन थे  ?

उत्तर - आर्य जाति के लोग। 

प्रश्न - वैदिक सभ्यता मूलतः किस प्रकार की सभ्यता थी ?

उत्तर - ग्रामीण सभ्यता। 

👉 आर्यों की भाषा का क्या नाम था ?

संस्कृत भाषा। 

👉  आर्यों का मूल स्थान मध्य एशिया बताने वाले विद्वान कौन थे ?  

मैक्समूलर। 

👉  भारतीय आर्यों का प्राचीनतम ग्रन्थ कौनसा है ?

ऋग्वेद। 

👉  किसने आर्यों का मूल निवास स्थान सरस्वती और द्वषद्व्ती नदियों के मध्य स्थान को माना  है ?

डॉ. गंगानाथ झा ने। 

  • सरस्वती और द्वष्द्व्ती नदियों  के मध्य स्थान को किस नाम से जाना जाता है ?

ब्रह्मवर्त देश के नाम से। 

  • कुल वेद कितने हैं ?

चार। 

  • चार वेदों के नाम कौन -कौन से हैं ?

ऋग्वेद , यजुर्वेद , सामवेद , अथर्ववेद। 

  •  ऋग्वैदिक काल में राजा होता था -

जनता द्वारा निर्वाचित। 

  • ऋग्वैदिक काल का प्रमुख देवता कौन है ?
इन्द्र देवता। 

  • ऋग्वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था किस पर आधारित थी ?
कर्म पर आधारित। 

  • ऋग्वैदिक काल की प्रमुख फसल कौन सी थी ?
जौ ( यव )  

  • ऋग्वैदिक काल की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी कौन सी थी ?
सिन्धु नदी। 

  • ऋग्वैदिक काल की अवधि कितनी मानी जाती है ?

1500 B. C. से  1000 B. C. तक। 

  • उत्तर वैदिक काल की प्रमुख फसल कौन सी थी ?
गेंहू और चावल। 

  • 10 वें मण्डल का सम्बन्ध किस  सूक्त से है  ?
पुरुष सूक्त से। 

  • चार वर्णों की उत्पत्ति का वर्णन  किस सूक्त में मिलता है ?

पुरुष सूक्त में। 

  • ऋग्वेद के किस मंडल में दशराज्ञ /दासराज्ञ युद्ध का वर्णन मिलता है  ?
आठवें मण्डल में।  यह युद्ध परुष्णी ( रावी ) नदी के तट पर लड़ा गया माना जाता है। 

  • भरत लोगों के राजवंश का क्या नाम था ?
त्रित्सु। 

  • प्रजापति की दो पुत्रियां किसे कहा गया है ?
सभा और समिति को। 
  • सभा और समिति को प्रजापति की दो  पुत्रियां किस वेद में कहा गया है ?
अथर्ववेद में। 

उत्तर वैदिक काल में आर्य सभ्यता का विस्तार क्षेत्र / केंद्रीय स्थल माना गया है ?

गंगा यमुना दोआब तक। 

Also Read 👇👇

पृथ्वी की गतियां से संबंधित प्रश्न

अक्षांश व देशांतर रेखा प्रश्न उत्तर -

राजस्थान की  बैराठ सभ्यता 

बौद्ध संगीति से सम्बंधित प्रश्न

आशा है वैदिक सभ्यता और संस्कृति से सम्बंधित प्रश्न की जानकारी आपको पसंद आयी है।  अपने साथियों के  साथ अवश्य शेयर करें। ऐसी हम आपसे अभिलाषा रखते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: