Breaking

17 जून 2020

भारतीय संविधान निर्माण का परिचय - Indian Constitution


भारतीय संविधान निर्माण का परिचय - Indian constitution Basic Information

भारतीय संविधान निर्माण का  परिचय आज इस लेख के द्वारा जानने की कोशिश है । भारतीय संविधान निर्माण की basic जानकारी ( Bhartiy Sanvidhan nirmaan ka parichay) प्राप्त करेंगे। संविधान निर्माण का मुख्य उद्देस्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाकर बेहतर भारत निर्माण करना था। 

 भारतीय संविधान संघात्मक संविधान माना जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर यहाँ बहुत ही सारगर्भित जानकारी देने का प्रयास किया है। संविधान निर्माण के प्रश्न उत्तर इस प्रकार है -

भारत का संविधान निर्माण प्रश्न उत्तर -


⇒ संविधान शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है ?

लैटिन या रोमन भाषा के शब्द से।

भारतीय संविधान निर्माण सामान्य परिचय
भारतीय संविधान निर्माण सामान्य परिचय


प्रश्न ⇒ संविधान किसे कहते हैं ?

जनता या संविधान सभा द्वारा निर्मित नियम या कानूनों का संकलन जिससे किसी देश या राज्य की शासन व्यवस्था चलाई जाती है, संविधान कहलाता है।

प्रश्न ⇒ विश्व का सबसे विस्तृत एवं लिखित संविधान किस देश का है ?

भारत का संविधान।
 

   Also Read  👉         मौलिक अधिकार से सम्बंधित प्रश्न -


                                   संवैधानिक उपचार का अधिकार -



      भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संबंधित प्रश्न उत्तर -



प्रश्न ⇒ संविधान सभा के विचार का प्रतिपादन किसने किया था ?

एम. एन. रॉय ने 1934 में ।
( एम.एन. रॉय को भारत में वामपंथी आंदोलन के प्रखर नेता और क्रांतिकारी जनवाद के पैरवी करने वाले थे।)


प्रश्न ⇒ संविधान निर्माण की प्रत्यक्ष मांग किस अधिवेशन में रखी गई ?

1931 में कांग्रेस के करांची अधिवेशन में संविधान निर्माण की प्रत्यक्ष मांग रखी गई।

(भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद 22 भाग तथा 12 अनुसूचियां हैं।)


⇒ भारतीय संविधान को वकीलों का स्वर्ग किसने कहा है ?

आइवर जैनिंग ने।


भारतीय संविधान का मूल स्रोत किसे माना गया है ?

 उत्तर - भारतीय संविधान का मूल श्रोत भारत शासन अधिनियम 1935 को मन जाता है । ( इसका 75% भाग या तीन चौथाई हिस्सा वर्तमान भारतीय संविधान में जुड़ा हुआ है। भारत में प्रथम संघात्मक सरकार की स्थापना, केंद्र में द्वैध शासन की स्थापना 1935 के अधिनियम की प्रमुख विशेषता है।)


 भारतीय संविधान सभा में राजस्थान से कुल कितने सदस्य सम्मिलित थे ?

12 (बारह) सदस्य।


भारतीय संविधान के निर्माण में कुल कितना समय लगा ?
2 वर्ष 11 माह 18 दिन।


संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई ?
9 दिसंबर 1946 को।

(यह बैठक दिल्ली के वर्तमान संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में संपन्न हुई थी इसमें 211 व्यक्ति सम्मिलित थे।)


भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक के अस्थाई अध्यक्ष कौन थे ?
डॉ सच्चिदानंद सिन्हा।


संविधान सभा की दूसरी बैठक कब हुई ?

11 दिसंबर 1946 को।

(इसमें डॉ राजेंद्र प्रसाद को स्थाई अध्यक्ष बनाया गया। ध्यान रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत का अजातशत्रु , बिहार का गांधी, देशरत्न के नाम से भी जाना जाता है।)


संविधान सभा की तीसरी बैठक कब संपन्न हुई ?

संविधान सभा की तीसरी बैठक 13 दिसंबर 1946 को हुई। जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया और इसी के साथ संविधान निर्माण का कार्य शुरू हुआ।


अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ ? 2 सितंबर 1946 को भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया / हुआ और पंडित जवाहरलाल नेहरू को अंतरिम सरकार का उपाध्यक्ष घोषित किया गया।


संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए। 12 अधिवेशन ( जिनमें संविधान का तीन बार वाचन किया गया था। )


संविधान सभा की अंतिम बैठक कब हुई ?

संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 को हुई।

भारतीय संविधान को कब अंगीकार किया गया ?
26 जनवरी 1949 को।

भारत का संविधान पूर्ण रूप से कब लागू हुआ ?
26 जनवरी 1950 को संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ और भारत एक गणतंत्र राज्य बना।


भारतीय संविधान की प्रारूप समिति/मसौदा समिति या drafting committee के अध्यक्ष कौन थे ?

डॉ. भीमराव अंबेडकर।

संविधान निर्मात्री सभा का विधि सलाहकार किसे बनाया गया था ?

बी.एन. राव को।

संविधान निर्माण की प्रारूप समिति में कुल कितने सदस्य थे ?

7 (सात ) सदस्य।

संविधान निर्माण सभा द्वारा भारतीय संविधान का कुल कितनी बार वाचन किया गया ?

तीन बार।

(प्रथम वाचन 4 नवंबर 1948 से लेकर 9 नवंबर 1948 तक

द्वितीय वाचन 15 नवंबर 1948 से 17 अक्टूबर 1949 तक

तृतीय वाचन 14 नवंबर 1949 से 26 नवंबर 1949 तक)



संविधान सभा की सभी समितियों में से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण समिति कौन सी थी ?

प्रारूप समिति । (प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त 1947 को हुआ था।)


संविधान सभा के सामने उद्देश्य प्रस्ताव कब पेश किया गया ?
13 दिसंबर 1946 को जवाहर लाल नेहरू द्वारा।


संविधान निर्माण के समय संविधान का कौन सा प्रावधान लगभग बिना किसी वाद-विवाद या बहस के पारित हो गया था ?
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार।

भारतीय संविधान का निर्माता / जनक किसे कहा जाता है ?
डॉ. भीमराव अंबेडकर को । ये संविधान निर्मात्री सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।

संविधान निर्माण का कार्य संविधान सभा की कितनी समितियों के माध्यम से किया गया ?

22 समितियों द्वारा।

👉 भारतीय संविधान में 1976  में हुए 42 वें  संसोधन द्वारा कौन से सब्द जोड़े गए थे ?

समाजवादी , पंथ - निरपेक्ष  और राष्ट्र की अखंडता शब्द जोड़े गए थे। 

👉 42  वां संविधान संसोधन किसके शासन काल में हुआ था ?

प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के शासन काल में।  आपातकाल के दौरान किया गया यह संशोधन भारतीय संवैधानिक  इतिहास का सबसे बड़ा विवादास्पद संशोधन माना जाता है। । 

👉 भारतीय संविधान में संघीय व्यवस्था किस देश से ली गयी है ?
  
 कनाड़ा के संविधान से। 

भारतीय संविधान की मूल प्रति किस प्रकार की है ? 

हस्तलिखित प्रति।


भारतीय संविधान दिवस कब मनाया जाता है।

 26 नवंबर को।


नेहरू समिति के गठन का क्या उद्देश्य था ?

 उत्तर - संविधान का प्रारूप तैयार करना।


भारतीय संविधान में उद्देश्य प्रस्ताव किस तारीख को प्रस्तुत किया गया ? 

उत्तर - 13 December 1946 को।



भारतीय संविधान धान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया ? उत्तर - पंडित जवाहरलाल नेहरू ने।


संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष कौन निर्वाचित हुए ? उत्तर -.डॉ.सच्चिदानंदस्वरूप सिन्हा।


संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन निर्वाचित हुए ? उत्तर- डॉ. राजेंद्र प्रसाद।



संविधान निर्मात्री सभा के संवैधानिक परामर्शदाता कौन थे ? उत्तर- बी. एन.राव ।


भारतीय संविधान का निर्माण किसके द्वारा किया गया ? उत्तर - संविधान सभा द्वारा ।



संविधान सभा में कुल सदस्यों की संख्या कितनी थी ?
 उत्तर - 389 तीन सौ नवासी।



भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को कब स्वीकार किया गया ?

22 जुलाई 1947 को चतुर्थ अधिवेशन में जिसे हंसा मेहता द्वारा प्रस्तुत किया गया था ।



भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कहां हुआ था ? 
उत्तर - राजस्थान के दौसा जिले के आलूदा ग्राम में ।


भारतीय संविधान निर्माण की प्रारूप समिति के बारे में विशेष जानकारी -


संविधान सभा की सभी समितियों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण प्रारूप समिति ही थी । नए संविधान का प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी इसी समिति को सौंपी गई थी । इस समिति का गठन 29 अगस्त 1947 को हुआ था। सदस्यों की संख्या 7 थी जो इस प्रकार है -

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जो अध्यक्ष भी थे।
एन. गोपालास्वामी अय्यर
अल्लादी कृष्ण स्वामी अय्यर
डॉक्टर के. एम. मुंशी
सैयद मोहम्मद सादुल्ला
बी.एल. मित्तर
श्री. डी. पी. खेतान।


इस प्रकार आज हमने भारतीय संविधान निर्माण का परिचय ( bhartiya sanvidhan nirman ka parichay) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रश्नोत्तर के माध्यम से प्राप्त की है। जानकारी अच्छी लगी तो साथियों को अवश्य शेयर करें। आप हमारे ईमेल नोटिफिकेशन के माध्यम से भी नवीनतम जानकारी का संदेश प्राप्त कर सकते हैं।

---------------
भारतीय संविधान निर्माण की सम्पूर्ण जानकारी, भारतीय संविधान निर्माण का परिचय ।

कोई टिप्पणी नहीं: