Breaking

18 जून 2020

संयुक्त राष्ट्र संघ और उसके अंग - U.N.O. - rajgktopic

संयुक्त राष्ट्र संघ (U.N.O.) और उसके प्रमुख अंग  - 


      संयुक्त राष्ट्र संघ ( sanyukt rastra sangh ) ( U.N.O.) और उसके प्रमुख अंग  के बारे में बहुत ही सारगर्भित जानकारी लेख द्वारा  प्राप्त करेंगे। संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है ? संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन के उद्देस्य क्या हैं ? संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों की भूमिका के बारे में जानकारी देने का सरल और सारगर्भित प्रयास किया गया है ।
  
संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व का सबसे बड़ा संघठन है । प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध के बाद संपूर्ण विश्व को युद्ध जैसी घटनाओं से बचाने के लिए तथा अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए और विभिन्न राष्ट्रों के बीच आपस में सहयोगात्मक संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ चार्टर को लागू किया गया।

अप्रैल 1945 मैं सेन फ्रांसिस्को सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र संघ का घोषणा पत्र तैयार किया गया जिसमें 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधि ने भाग लिया था। लेकिन 50 राष्ट्रों ने हस्ताक्षर किए बाद में पोलैंड राष्ट्र के प्रतिनिधि ने भी हस्ताक्षर कर दिए थे।


हर वर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के संविधान को चार्टर के नाम से जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के संविधान में 19 अध्याय हैं जिसको 111 अनुच्छेदों में बांटा गया है। 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई।

संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिकृत भाषाएं हैं - चीनी ,रूसी , अरबी, स्पेनिश, अंग्रेजी व फ्रेंच।

कार्यकारी भाषाएं -संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यकारी भाषाएं - अंग्रेजी व फ्रेंच भाषा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे पहले प्रयोग अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने किया था।

               संयुक्त राष्ट्र संघ की मुहर में विश्व का नक्शा जैतून की टहनियों से घिरा हुआ दर्शाया गया है। महासभा ने इसकी डिजाइन 1946 में स्वीकृत की थी। संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहैटन द्वीप में बना है।



संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग (Parts of united nation organisation )

-
संयुक्त राष्ट्र संघ और उसके प्रमुख अंग
संयुक्त राष्ट्र संघ और उसके प्रमुख अंग 


संयुक्त राष्ट्र संघ ( U.N.O. ) के  छ: प्रमुख अंग है जो इस प्रकार हैं -
  • महासभा
  • सुरक्षा परिषद
  • सामाजिक एवं आर्थिक परिषद
  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
  • न्यास परिषद
  • सचिवालय
संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों को संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख संस्थाओं के नाम से भी जाना जाता है । संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों के नाम जानने के बाद उनके प्रमुख कार्यों के बारे में जानना भी आवश्यक है ।

            अब हम संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों (sanyukt rastra sangh ke ang ) के बारे में प्रमुख जानकारी को इस प्रकार से समझ सकते हैं-

महासभा -

                               इसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होते हैं महासभा को विश्व की लघु संसद भी कहा जाता है। महासभा का अधिवेशन हर वर्ष सितंबर माह में तीसरे मंगलवार से लेकर क्रिसमस दिवस दिसंबर मध्य तक होता है। महासभा को संयुक्त राष्ट्र संघ की व्यवस्थापिका भी कहा जाता है। महासभा का अधिवेशन वर्ष में एक बार होता है।

सुरक्षा परिषद -

                    
                      संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद को विभिन्न नामों से जाना जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका ,संयुक्त राष्ट्र संघ का हृदय स्थल, दुनिया का पुलिसमैन कहलाने वाली संस्था के नाम से भी जाना जाता है। यह संस्था विश्व शांति एवं सुरक्षा को पूरा करने वाली आदेशात्मक संस्था है।


           इसके कुल सदस्यों की संख्या 15 है जिनमें पांच स्थाई सदस्य होते हैं जिन्हें वीटो का अधिकार प्राप्त है पांच स्थाई सदस्य राष्ट्र ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस। चीन और रूस हैं।

         10 अस्थाई सदस्यों का चुनाव महासभा अपने दो तिहाई बहुमत से 2 वर्षों के लिए करती है। सुरक्षा परिषद की बैठक 14 दिन में एक बार होती है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।

वीटो का शाब्दिक अर्थ है - मैं मना करता हूं।

सामाजिक एवं आर्थिक परिषद -

     
यह आर्थिक ,सामाजिक, शिक्षा तथा स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं का अध्ययन कर उन पर रिपोर्ट तैयार करती है और उनसे संबंधित सुझाव महासभा एवं अन्य संबंधित संस्थाओं को भेजती है। इसका अधिवेशन वर्ष में 3 बार होता है । इसके सदस्यों का चयन महासभा 3 वर्ष के लिए करती है।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय -


                 अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय नीदरलैंड के हेग में स्थित है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना अंतर्राष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु 13 अप्रैल 1946 को की गई।अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में कुल 15 न्यायाधीश होते हैं जो 9 वर्षों के लिए महासभा व सुरक्षा परिषद के स्वतंत्र मतदान द्वारा निर्वाचित होते हैं। इस अंग को विश्व की अदालत भी कहा जाता है। 

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय को संयुक्त राष्ट्र संघ की न्यायपालिका भी कहा जाता है इसका अलग से संविधान है जिसे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की संविधि भी कहा गया है। इसमें 5 अध्याय तथा 70 अनुच्छेद हैं।

न्यास परिषद -

      
                विकसित राष्ट्रों को यह जिम्मेदारी दी जाती है कि वे अविकसित एवं पिछड़े प्रदेशों को शासन की दृष्टि से जब तक ये अपना शासन करने में समर्थ नहीं हो जाते हैं इनकी हितों की देखभाल करेंगे।

सचिवालय -

                  संयुक्त राष्ट्र संघ का महासचिव इसका मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है । विभिन्न सूचनाओं को एकत्रित करने हेतु गठित सचिवालय का मुख्य कार्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है। महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा परिषद की संस्तुति पर महासभा द्वारा 5 वर्ष के लिए की जाती है।

त्रिग्वेली संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव बने थे। जो नार्वे के रहने वाले थे।


विशेष -

  • संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यकारी भाषाएं अंग्रेजी व फ्रेंच भाषा है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की वर्तमान सदस्य संख्या 193 है।
  • 190 वां सदस्य स्वीटजरलैंड 191वां पूर्वी तिमोर 192 सदस्य मोंटेनीग्रो बना था।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का नवीनतम सदस्य 193 सदस्य दक्षिणी सूडान है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ को 9 यू .एन. ओ. ) ( यूनाइटेड नेशन ऑर्गेनाइजेशन )  के नाम से भी जाना जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न अंगों में से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए सुरक्षा परिषद अंग जिम्मेदार है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ को वित्तीय सहायता सदस्य राष्ट्रों से प्राप्त होती है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के सिद्धांतों का उल्लेख अनुच्छेद 2 में किया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के नवीन सुधारों का संबंध सुरक्षा परिषद से है।
  • मूल रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की कुल सदस्य संख्या 11 थी।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा का अध्यक्ष चुने जाने का गौरव एकमात्र भारतीय विजया लक्ष्मी पंडित को प्राप्त हुआ है।
  • भारत संयुक्त राष्ट्र संघ में 1945 में शामिल हो गया था।
  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश डॉ. नगेन्द्र थे।

                  इस प्रकार आज हमने संयुक्त राष्ट्र संघ ( U.N.O.) व उसके प्रमुख अंग  ( United nation organisation and its parts ) के बारे में बहुत ही सारगर्भित जानकारी प्राप्त की है। आशा है आज की अध्ययन सामग्री आपको अवश्य ही पसंद आई है। इस लेख को साथियों के साथ शेयर करना न भूलें। आप हमारे ईमेल नोटिफिकेशन के माध्यम से भी हमारे साथ लगातार जुड़े रह सकते हैं।